कुचाई: तिलोपदा पंचायत के दुखियाडीह में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पत्थरगाड़ी का प्रथम स्थापना दिवस
कुचाई प्रखंड अंतर्गत तिलोपदा पंचायत के दुखियाडीह गांव में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के तत्वावधान में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे पत्थरगाड़ी का प्रथम स्थापना दिवस पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक व्यवस्था, संस्कृति, सामुदायिक अधिकारों और प्राकृतिक