डीग: डीग में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ बवाल, व्यापारियों को दी गई 10 दिन की मोहलत
Deeg, Bharatpur | Mar 28, 2026 नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार शाम जारी किए गए नोटिसों के विरोध में शनिवार सुबह लोहा मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोहा मंडी तिराहे पर धरना देकर नगर परिषद के फैसले पर आपत्ति जताई।