चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले में नौतपा के प्रभाव के कारण पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट जारी है