गिरिडीह: गिरिडीह सिविल कोर्ट परिसर से जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई
गिरिडीह सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को 9 बजे जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह ने बुधवार को 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का भव्य आगाज किया।