पहाड़ी: जुरहरा में ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत 6 साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर सस्ते दामों में गाय-भैंस,साड़ियां,लोन और आईडी कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी।