हैदरनगर: इटावा: विद्यालय में जनगणना अभियान को लेकर जागरूकता अभियान, प्रार्थना सभा में बच्चों को दी जानकारी
हैदरनगर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय इटावा में जनगणना प्रक्रिया को सरल और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य व जनभागीदारी के लिए जनजागरुकता अभियान प्रार्थना सभा के दौरान शुक्रवार सुबह 9 बजे चलाया गया। मौके पर प्रगणक निरंजन कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार सिंहा, रघुपत पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी।