जमुई: बानपुर के युवक के 03 दिनों से गायब होने का नहीं चला पता, पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ SP को आवेदन देकर लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Dec 20, 2025 17 दिसंबर को गायब हुए बानपुर गांव निवासी भुट्टू खान के 29 वर्षीय पुत्र अफरोज खान का तीन दिनों के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है और न ही कोई सुराग मिल पाया है। जिस वजह से पूरा परिवार की अनहोनी की घटना से चिंतित हैं और डरे सहमे हुए हैं। मामले में ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी को आवेदन देकर युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है।