जमुई: देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पानी गिराने के विवाद में बेटा भी घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 20, 2025 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के लखैय गांव में शनिवार 12 बजे पानी गिराने के विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।यह घटना शनिवार दोपहर की है। घायल महिला की पहचान लखैय गांव निवासी 29 वर्षीय क्रांति देवी के रूप में हुई है।