नानपारा: अब्दुल्लागंज जंगल में वन विभाग ने सात शिकारी किए गिरफ्तार, चीतल मांस और हथियार किए बरामद
प्रभाग की टीम ने अब्दुल्लागंज जंगल में शिकार करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 6:55 बजे अब्दुल्लागंज बीट के कक्ष संख्या 7 में की गई। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव और उप प्रभागीय वनाधिकारी राशिद जमील के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध कटान और शिकार नियंत्रण अभियान के तहत गश्ती दल ने इन शिकारियों को पकड़ा।