नानपारा: भग्गापुरवा की नूपुर का यूपी अंडर 15 टीम में चयन, गांव की पगडंडी से राज्य तक का सफर, परिजनों में हर्ष
नानपारा तहसील के भग्गापुरवा गांव की नूपुर पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह उनके भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नूपुर का चयन पिछले वर्ष भी 21 सदस्यीय दल में हुआ था। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह सफलता हासिल की है।