नानपारा: नवाबगंज कैरियर मेले में बालिकाओं को सफलता के टिप्स दिए, थाना प्रभारी सहित शिक्षकों ने बताएं तौर-तरीके
नवाबगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुए कैरियर मेले में प्रधानाचार्य प्रीति झा, जवाहर इंटर कालेज के जगदीश वर्मा, द्वारा बालिकाओं को सफलता के गुर बताए। थाना प्रभारी रामाशंकर यादव ने मिशन शक्ति बालिका सुरक्षा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया।