नानपारा: रुपईडीहा में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के प्रमुख यूनुस का पुतला फूंका, हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
रूपईडीहा में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 5 बजे बांग्लादेश सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ किया गया। एडवोकेट विवेक शुक्ल के नेतृत्व में स्थानीय हनुमान सरोवर से एक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। यह जुलूस स्थानीय थाने के सामने से निकला