तिलहर: मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर के निकट हाईवे पर मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पुत्र सहित दंपत्ति घायल।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे किनारे स्थित गांव फीलनगर के निकट दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में खुदागंज थाना क्षेत्र के निवासी दंपति पुत्र सहित घायल हो गए।खुदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दतैनिया निवासी मदनलाल अपनी पति कांति देवी और पुत्र अमित के साथ आ रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई।