मुरैना नगर: अतरसुमा में किशोरी की रहस्यमयी मौत, फांसी का कारण अज्ञात, सिविल लाईन पुलिस जांच में जुटी
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अतरसुमा गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने बुधवार शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है,कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।