देहरादून: सचिवालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा- 2024 की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में चारधाम यात्रा- 2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के लिए एसपी या एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।