देहरादून: मुख्य सेवक सदन देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।