देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून में पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय सभागार देहरादून में सशक्त उत्तराखंड रोड मैप तैयार किये जाने के सम्बन्ध में तैयार की गयी कार्य योजना से सम्बंधित पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तक में अल्प, मध्य और दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजनायें व सशक्त उत्तराखण्ड के विषय में बताया गया है।