देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बद्रीपुर ट्यूलिप फार्म देहरादून के पास से एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 किलो अवैध गांजा बरामद
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक तस्कर लव,पुत्र मुन्ना लाल, निवासी लोयाबाद शाहपुर एटा, उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष है को 2 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बद्रीपुर ट्यूलिप फार्म, देहरादून के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसे जेल भेज दिया है।