देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, सभी दलों की जमानत होगी जब्त
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के साथ ही सभी दलों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब सभी दलों की जमानत जब्त होगी इसलिए ऐसी परिस्तिथि में दूसरे दलों का चुनाव न लड़ना ही हितकारी है । उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज कांग्रेस सहित कई दलों के बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो रहे है।