ग्यारसपुर: ग्यारसपुर की ऐतिहासिक जिंद बाबा बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान
प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विदिशा जिले के ग्यारसपुर में ऐतिहासिक जिंद बाबा की बावड़ी पर विशेष बुधवार सुबह 10 बजे सफाई अभियान चलाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में हाईवे किनारे स्थित इस प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर जल संरक्षण और ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने का संदेश दिया गया।