संडीला: शराब को बिहार पहुंचाने के लिए गाड़ी मालिक को 22 हजार और ड्राइवर को मिलते थे 7 हजार,एएसपी सुबोध गौतम ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | May 24, 2026 एएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटियामऊ के पास पहली पुलिया से चार आर्टिगा कारों से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य की हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई है।पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने बताया कि शराब को बिहार पहुंचाने के लिए गाड़ी मालिक को 22 और ड्राइवर को 7 हजार रुपये मिलते थे।