आरा: बलबतरा में ग्रामीण डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि
Arrah, Bhojpur | Jul 21, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के बलबतरा मोहल्ले में एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया कि महिला को कुछ दिक्कत हुआ था जिसके बाद ग्रामीण डॉक्टर के पास उपचार के लिए ले जाया गया था जहां गलत इलाज के दौरान महिला की हालत खराब होने लगी। उसके बाद इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। मृत महिला मिथिलेश कुमार की पत्नी संजू देवी थी।