बक्सर: जिले में पुलिस के विशेष अभियान में हत्या समेत अन्य मामलों में 29 गिरफ्तार, शराब के साथ वाहन जब्त
Buxar, Buxar | May 10, 2026 जिले में पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया गया। अभियान में हत्या के कांड में आरोपित समेत 29 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वही इस दौरान 112300 विभिन्न वाहन चालकों से वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। हत्या के प्रयास के मामले में एक तथा चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।