चंदौली: डीडीयू जंक्शन के पास ट्रेन में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के डीडीयू जंक्शन के पास एक ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेज दिया। मृतक के शव की शिनाख्त अफजल मियां 67 वर्ष निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी कार्रवाई में जुट गई है।