चंदौली: छित्तो गांव के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छित्तो गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान कन्हैया पांडे 16 वर्ष निवासी रमलपुर भदोही के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।