सूरजगढ़: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कजरा स्टेशन पर धरना कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को कजरा स्टेशन पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अपराह्न 12 बजे धरना स्थल पर काफी संख्या में बुद्धिजीवी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति देखी गई. धरना दे रहे लोगों का कहना था कि कोरोना कल के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हटाया गया. जिसे पुनः बहाल नहीं किया गया. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.