प्रोजेक्ट जागृति "बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम" अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के निमित्त जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा आज "रन फॉर योगा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान, चाईबासा में संपन्न हुआ।