बक्सर: बक्सर में ₹80 करोड़ खर्च न होने पर पार्षदों का धरना चौथे दिन भी जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 बक्सर जिला परिषद कार्यालय के सामने पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य डॉ. राजू यादव और मंच संचालन केदार यादव ने किया। डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा धरनास्थल पर 3:00 बजे अपराह्न में पहुंचे। पार्षदों की मांगों को जायज बताते हुए संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।