बांधवगढ़: पीड़ित 48वीं बार जनसुनवाई में, शरीर पर चिपकाए आवेदन, ज़मीन विवाद में लगाई न्याय की गुहार
उमरिया कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में मंगलवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चंदिया निवासी एक पीड़ित व्यक्ति अपने पूरे शरीर और कपड़ों पर सैकड़ों आवेदन और पावतियां चिपकाकर जनसुनवाई में पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि पुस्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है और वह 47 बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।