ठेठईटांगर: ठेठईटांगर के केरया पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथी प्रभावित गांव का कोलेबिरा विधायक ने किया निरीक्षण लोगों को दी मदद
ठेठईटांगर के केरया पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथी प्रभावित गांव का शनिवार को कोलेबिरा विधायक ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात किया। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड से बिछड़ हुआ हाथी के द्वारा घरों को तोड़कर घर में रखे सामानों को नष्ट कर रहा है। जिस पर विधायक ने तुरंत पीड़ित परिवारों को 25 किलो चावल दिए एवं विभाग से मिलने वाली मुआवजा जल्द दिलाने के आश्वासन दिए।