ठेठईटांगर: जामपानी के पास झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में एनएच-143 को किया जाम
एसटी एससी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध विभिन्न दलों के द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद किया गया है। आज 10:30 बजे झामुमो के लोग जामपानी के पास सड़क पर उतरकर एनएच 143 को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं झामुमो के लोग इस फैसले को वापस लेने की मांग करते रहे।