ठेठईटांगर: जोराम के पास सड़क पर कुत्ता आने से बाइक सवार व्यक्ति गिरकर हुआ घायल
अल्संगा निवासी सावना सिंह नामक व्यक्ति 22 अगस्त की अगले सुबह बाइक से केरिया की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में जोराम के पास सड़क पर एक कुत्ता दौड़ते हुए उसके बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक और संतुलित हो गई, और वह गिर गया। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।