ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में 50 घंटे से बिजली खराब रहने से जनता हुई अक्रोशित, आदिवासी कांग्रेस नेता ने देर रात कराई बिजली बहाल
ठेठईटांगर में वज्रपात के कारण खराब हुई बिजली जब 50 घंटे के बाद भी नहीं बनी, तब वहां की गुरुवार की रात जनता अक्रोशित होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप तिर्की वहां पहुंचे। उन्होंने मिस्त्रियों के साथ मिलकर देर रात बिजली बहाल कराई। इसके बाद वहां की अक्रोशित जनता शांत हुई।