मल्हारगंज: एअर इंडिया की फ्लाइट से सामान चोरी: व्यापारी का बैग खुला मिला, घड़ी-परफ्यूम गायब, एफआईआर दर्ज
मंगलवार एक बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के अनुसार वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने अलसुबह 4 बजे अपने दो बैग चैकिंग काउंटर पर दिए थे।फ्लाइट 7 बजकर 25 मिनट की थी इसके बाद इंदौर आकर जब उन्होंने एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा था और चेन खुली हुई मिली।