रादौर : ( हेमंत शर्मा) भाजपा की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में शहर के सफल पैलेस व गुमथला पैलेस में रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया। रादौर में रक्तदान शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज व भाजपा मंडल अध्यक्ष नाहरपुर आदेश राणा ने की। रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। रादौर में आयोजित रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पार्टी के जनाधार में मजबूती से वृद्धि हुई है। उनके कार्यकाल में श्रीराम जी का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया। 12 वर्षो के दौरान हरियाणा, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों में पार्टी की सरकार बनाई है। जिस कारण पूरे देश में भाजपा पार्टी का ही बोलबाला है। रादौर में भी भाजपा पार्टी ने विकास कार्य करवाने का काम किया है। रादौर को सरकारी आइटीआई, सरकारी कॉलेज, दो-दो फ्लाइओवर, गांवों में विकास करवाने का काम किया है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल देने का काम किया है। वहीं गुमथला पैलेस में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्कदान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, नेपाल राणा, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन विपिन कांबोज, चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका, चेयरमैन रजनीश मेहता, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, पार्षद राजीव आर्य सन्नी, पार्षद ऋषिपाल नंबरदार, सुरेंद्र चिम्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, सतीश सैनी खुर्दबन, अमित कांबोज बुबका, लाभ सिंह, विपिन वाल्मीकि, डॉ. प्रीत गर्ग, सचिन गुप्ता, अमित गर्ग, हरीश जुनेजा, देशराज पासी, निर्मल बैंडी, मेनपाल, जसविंदर ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।