शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम बिलांदपुर गोटिया में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शेषलता पत्नी राजकपूर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।