बोलबा: बोलबा में मां वनदुर्गा को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर पर्यटन क्षेत्र मुक्त करने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Bolba, Simdega | Jul 14, 2026 बोलबा के मां वनदुर्गा को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर पर्यटन क्षेत्र से मुक्त करने को लेकर मंगलवार को 1:30 बजे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने डीसी के नाम ज्ञापन सौपा।समिति के सदस्यों ने बताया कि वह मां का शक्तिपीठ वाला क्षेत्र है जिसे पर्यटन क्षेत्र घोषित करने से उसके आस्था को चोट लगेगी, इसलिए उसे तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए।