चाईबासा-टाटा रोड स्थित बादुड़ी गांव के पास हाईवा की टक्कर से पल्सर बाइक सवार 26 वर्षीय रोहित प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित प्रधान खरसावां के समीप स्थित टिडिंगटिपा गांव का निवासी बताया जाता है। घटना के बाद उसके मित्र दीपक अंगरिया ने उसे उठाकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में उसके सिर पर गहरी चोट लगी है।