हजारों मछलियां और जलीय जीव मृत मिले, जहरीले केमिकल की आशंका,
मुरैना। अंबा रोड दामिनी क्षेत्र स्थित पुल के नीचे बहने वाली कुंवारी नदी में बड़ी संख्या में मछलियों और अन्य जलीय जीवों के मृत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मृत मछलियों का ढेर देखकर स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी के पानी में किसी फैक्ट्री का जहरीला केमिकल या अन्य विषैला पदार्थ मिल जाने से यह घटना हुई हो सकती है। लोगों का कहना है कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में जलीय जीवों की मौत सामान्य घटना नहीं है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
घटना की सूचना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नदी के पानी के नमूने लेकर वैज्ञानिक जांच कराने और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जलीय जीवों की मौत के वास्तविक कारणों की आधिक