घाटमपुर: धरमनगदपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर कार बंबा में गिरी, 2 लोगों की हुई मौत व 2 लोग हुए गंभीर घायल
घाटमपुर थाना क्षेत्र के धरमनगदपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई।दुर्घटना में सेना में जवान राहुल सिंह और रामू कुशवाहा की मौत हो गई।शिवम और रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनको उपचार के लिए है हैलेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 10बजे बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य कार्रवाई की जा रही है।