जमुई: सदर अस्पताल के यत्री शेड में 03 दिनों से रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 सदर अस्पताल स्थित यात्री शेड में तीन दिनों से रह रहे अज्ञात व्यक्ति की गुरुवार की सुबह 9:30 बजे सन्देहहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।