बस्ती शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था, 10 मिनट
बिजली 1 घटे कटौती से जनता बेहाल "" बिजली विभाग में
बार-बार काटती हुई बिजली का कौन है जिम्मेदार
लाइनमैन की घटती संख्या से बस्ती शहर की विद्युत व्यवस्था पूरे तरीके से धराशाई हो चुकी है
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*
बस्ती जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। गांधी नगर बाजार सहित पूरे बस्ती शहर में बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। अगर बिजली आती भी है तो 10 मिनट आती है और 1 घंटे गायब रहती है। फिर 20 मिनट आती है तो डेढ़ घंटे तक कट जाती है। रुक-रुक कर आ रही बिजली और बार-बार हो रही कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोई भी जनप्रतिनिधि और कोई भी अधिकारी बिजली कटौती को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर यह बिजली कटौती कब बंद होगी।
*लाइनमैन की कमी बनी सबसे बड़ी वजह*
बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में विद्युत लाइनमैन कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। जो काम पहले 10 कर्मचारी मिलकर करते थे, वही काम अब सिर्फ 3 कर्मचारियों से कराया जा रहा है। आउटसोर्सिंग पर रखे गए लाइनमैन को वेतन के रूप में केवल 10 से 12 हजार रुपये ही मिलते हैं, जबकि उनसे 12 से 16 घंटे तक काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि घटती संख्या के कारण विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है।
*संसाधनों का भी अभाव*
कर्मचारियों ने बताया कि बिजली विभाग आज भी हाइड्रोलिक सीढ़ी उपलब्ध नहीं करा पाया है। लाइनमैन को लकड़ी की सीढ़ी के सहारे काम करना पड़ रहा है। एक फाल्ट ठीक करके दूसरे फाल्ट तक पैदल सीढ़ी ले जाने में ही लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है। इससे फाल्ट सुधारने में देरी हो रही है और उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की डिमांड मुख्यालय को लिखकर भेज दी गई है, लेकिन वहां से नई भर्तियां नहीं हो रही हैं।
शहर में बढ़ती गर्मी और उमस के बीच बिजली की इस अव्यवस्था से आम जनता, व्यापारी, वृद्ध बालक और मरीज सभी परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि शासन स्तर पर तत्काल लाइनमैन की भर्ती की जाए और बस्ती शहर को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 15, 2026