*बस्ती में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना टीम ने चलाया जागरूकता अभियान*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2026*
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया।
टीम में रि0म0का0 गोल्डी वर्मा, रि0म0का0 नेहा वर्मा व रि0म0का0 दीक्षा शुक्ला शामिल रहीं। टीम ने भ्रमणशील रहते हुए महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री मंदिर, कटेश्वर पार्क, जिला अस्पताल, रोडवेज तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को *मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5* के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076, 1098, 108* के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के संबंध में बताया गया।
साथ ही विभिन्न प्रकार के *साइबर अपराधों* के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने एवं सतर्क रहने के उपाय बताए गए। *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त देश में लागू *तीन नए आपराधिक कानून* - _भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023_ के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब *50 व्यक्तियों* से पूछताछ की गई। संदिग्ध न पाए जाने पर *30 व्यक्तियों* को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 15, 2026