पटना ग्रामीण: राजद नेता बंटू सिंह का पटना में बयान, सम्राट सरकार में अपराधी ले रहे पुलिस की तलाशी
गैंगस्टर सोनू मोनू के गुर्गों के द्वारा पुलिस की तलाशी लिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब विपक्ष लगातार सम्राट सरकार पर हमलावर है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजद नेता बंटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हरा गमछा में रह गए और उधर उनकी पुलिस की तलाशी अपराधी ले रहे हैं।