Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
aapkishraddha
No video available
14
1
24/09/23 राष्ट्रीय रोजगार नीति को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए जनपद जालौन के ग्राम मुहाना में रोजगार संसद का आयोजन हुआ |
16.5k views |
Orai, Jalaun
| Sep 25, 2023
MORE NEWS
बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026
"दो बूंद जिंदगी की" का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली 28 जून को जनपद के 2.16 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक उरई (जालौन)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 28 जून को आयोजित होने वाले पोलियो बूथ दिवस से पहले शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय, उरई से भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान "दो बूंद जिंदगी की" और "पोलियो मुक्त भारत" के नारों के माध्यम से अभिभावकों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 28 जून को अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1188 पोलियो बूथों और 590 टीमों के माध्यम से 2,16,833 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026
ट्यूबवेल की केबल काट रहे दो कथित चोरों को रंगे हाथों दबोच पुलिस को सौंपा जनपद जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंधौली में केबल चोरी से परेशान किसानों की मिली बड़ी कामयाबी। ट्यूबवेल की बिजली केबल काट रहे दो कथित चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा। पूछताछ में दोनों पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवम और आनंद बताया, जो उरई के एस.आर. इंटर कॉलेज के पास के निवासी हैं। ये दोनों एक ई रिक्शा लेकर चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीणों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका पहले हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी कोई संबंध है या नहीं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोट- उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026
जनपद जालौन को मिली आधुनिक तरणताल की सौगात, रविवार से शुरू होगी तैराकी जिलाधिकारी ने किया अंतिम निरीक्षण, सभी तैयारियां मिलीं पूरी तरह संतोषजनक उरई (जालौन)। जनपद मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का अत्याधुनिक एवं नवीनीकृत तरणताल पूरी तरह तैयार हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अंतिम निरीक्षण कर सुरक्षा, जल गुणवत्ता, फिल्ट्रेशन सिस्टम, चेंजिंग रूम, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर संतोष जताया। इसके बाद रविवार से तरणताल आमजन और खिलाड़ियों के लिए शुरू किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री की निधि से हुए व्यापक जीर्णोद्धार के बाद तरणताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। अब जिले के तैराकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकता है। आधुनिक तरणताल खिलाड़ियों की प्रतिभा को नई पहचान देगा, युवाओं को खेलों से जोड़ेगा और जालौन में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्य बातें: 🏊 रविवार से तैराकी की सुविधा शुरू ✅ डीएम ने अंतिम निरीक्षण के बाद तैयारियों को दी हरी झंडी 💧 आधुनिक फिल्ट्रेशन, सुरक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं 🏅 खिलाड़ियों व युवाओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का अवसर #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेतवा नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/gzj7TcPLAt
Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026
1
24/09/23 राष्ट्रीय रोजगार नीति को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए जनपद जालौन के ग्राम मुहाना में रोजगार संसद का आयोजन हुआ | - Orai News