कोल: हाथरस रोड स्थित टोल प्लाजा के पास बरातियों और सवारियों से भरी दो बसों की भिड़ंत में एक की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के हाथरस रोड स्थित टोल प्लाजा के पास बारातियों और सवारियों से खचाखच भरी दो प्राइवेट बसों के बीच आमने-सामने में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शुक्रवार की देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।