कोल: थाना रोरावर के अंतर्गत बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर महिला हुई गंभीर रूप से घायल
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना रोरावर के अंतर्गत अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, कार की टक्कर की वजह से महिला के पैर की हड्डी टूट गई, और वह गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। इस संदर्भ में महिला के पति के द्वारा उक्त कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर कार्यवाही की बात कही है।