कोल: सारसौल,विद्युत कर्मी की करंट से चिपक कर हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने बिजली घर पर शव रखकर किया हंगामा,पुलिस ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक विद्युत कर्मी की करंट से चिपक कर हुई मौत।गुस्साए परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।एसडीम कोल ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी शुक्रवार को भेजा।