कोल: भुजपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते आधा दर्जन लोगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट, इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा घायल
Koil, Aligarh | Feb 2, 2024 थाना कोतवाली नगर के भुजपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते आधा दर्जन लोगों ने व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मुर्सलिम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से लंबे समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है इसी बात को लेकर आज आधा दर्जन लोग उसकी धकेल पर आए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।