बिंदकी: कोरसम गांव के समीप नहर के निकट अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा चालक सहित 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम गांव के समीप नहर के निकट शनिवार की सुबह 9 बजे अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा में सवार प्रिंस उम्र 17 वर्ष पुत्र सुनील तथा शिव कांति उम्र 25 वर्ष पत्नी उमेश दोनों निवासी छोटेलालपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा ई रिक्शा चालक शिवम घायल हो गए। घायल प्रिंस तथा शिव कांति को सीएचसी में भर्ती कराया गया।